UPSC CSE Notification 2024, UPSC Prelims Exam 2024 Date: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 5 मार्च 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE Notification 2024
UPSC CSE Prelims 2024: मई में होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपीएससी मेन्स एग्जाम का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू की तारीख भी तय समय पर सूचित कर दी जाएगी।
UPSC Prelims Exam 2024: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। CSAT में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
How to apply for UPSC Civil Services Exam 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपीएससी सिविल सर्विसेज एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSC CSE 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
