UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

UPSC CSE 2024, UPSC Prelims Exam 2024: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC Civil Services Exam 2024, UPSC Prelims Exam 2024: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC Civil Services Prelims Exam 2024) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कल यानी 6 मार्च की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई थी।

UPSC CSE 2024

UPSC CSE 2024

UPSC CSE Application 2024: ऑनलाइन करें अप्लाई

दरअसल, कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि यूपीएससी की वेबसाइट काम नहीं कर रही है और अभ्यर्थी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि आयोग ने अभ्यर्थियों के अनुरोध पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया है। अब अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed