UPSC Combined Medical Service Examination Registration: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। पिछले छह सालों की तुलना में इस साल सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 मार्च, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो गई है, जो कि 31 मार्च, 2026 तक चलेगी।
UPSC CMS Recruitment 2026
UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
बता दें कि देशभर में सरकारी डॉक्टर बनने की चाहत रखने वाले युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं। UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का आयोजन अगस्त में होगा। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दो चरणों में होती है, लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट। लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है जबकि पर्सनैलिटी टेस्ट 100 अंकों का होता है।
कौन कर सकते हैं आवेदन
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होगी। इसके अलावा एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है।
किन पदों पर होती है नियुक्ति
इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं के लिए योग्य चिकित्सा पेशेवरों की भर्ती होती है। जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO), असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर (ADMO) और दूसरे मेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाती है।
चयन प्रक्रिया
इसके तहत लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। पर्सनैलिटी टेस्ट 100 अंकों का होता है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के अंकों को जोड़कर रिजल्ट जारी किया जाता है।
