UPSC CDS I Result 2024 Name Wise PDF Download: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (I) का नाम वाइज रिजल्ट (UPSC CDS Result 2024 Name Wise) आज यानी 31 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड (UPSC CDS I Result 2024 PDF Download) कर सकते हैं।
UPSC CDS Result 2024 Name Wise
UPSC CDS I Result 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल
आयोग द्वारा कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (I) एग्जाम का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मई 2024 को जारी किया गया। जबकि, आज इसका नाम वाइज रिजल्ट जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के लिए अनुसार, सीडीएस I परीक्षा में कुल 8373 अभ्यर्थी सफल हुए हैं । इन अभ्यर्थियों को अब एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
How to download UPSC CDS Result 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC CDS I Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के माध्यम से कुल 457 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए 100 पद, भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए 32 पद, एयर फोर्स के लिए 32 पद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के लिए 275 पद और OTA महिला के लिए 18 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
