UPSC CDS II 2025-26 Result OUT: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस II परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

UPSC CDS II Result : जिन उम्मीदवारों ने UPSC CDS 2 परीक्षा 2025 के SSB इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे अपना फाइनल रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां भी दिया गया है। UPSC CDS 2 Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 30 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट- www.upsc.gov.in पर UPSC CDS 2 Result 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) में भाग लिया था, वे अपना परिणाम देख सकते हैं। UPSC CDS 2 Result 2025, How to check UPSC CDS 2 Result, UPSC CDS

UPSC CDS 2 Result 2025 : UPSC CDS 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSC CDS 2 का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। UPSC ने कुल 453 वैकेंसी की घोषणा की थी, जिसके लिए ऑफिशियल रिजल्ट PDF के अनुसार 302 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। UPSC CDS 2 रिजल्ट PDF में भारतीय सशस्त्र बलों की तीन शाखाओं - इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवी एकेडमी (INA), एयर फ़ोर्स एकेडमी (AFA), और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं। IMA के लिए कुल 190 उम्मीदवार, INA के लिए 85 और AFA के लिए 27 उम्मीदवार चुने गए हैं।

UPSC CDS II Result OUT

UPSC CDS II Result OUT

UPSC CDS 2 Final Result 2025 यूपीएससी सीडीएस फाइनल रिजल्ट

End of Feed