UPSC CDS II Result 2022, UPSC CDS II Marks of Qualified Candidates 2022: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (II) परीक्षा (UPSC CDS II Exam 2022) के मार्क्स जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी सीडीएस मार्क्स चेक कर सके हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट का पीडीएफ (UPSC CDS II Marks 2022 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CDS II Marks 2022
UPSC CDS II Exam 2022: कब जारी हुआ सीडीएस रिजल्ट
आयोग की ओर से सीडीएस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। बीते साल के लिए यूपीएससी सीडीएस (II) परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 4 जुलाई को जारी किए गए। जिसके बाद आयोग ने अब शॉर्टलिस्ट किए गए 302 अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से चेक किया जा सकता है।
How to download UPSC CDS II Marks 2022
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर Marks of Recommended Candidates: Combined Defence Services Examination (II), 2022 पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना मार्क्स चेक कर सकते हैं।
