CDS 2 Recruitment 2026 : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के साथ काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ने 20 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर CDS 2 नोटिफिकेशन 2026 जारी किया, जिसके तहत 451 खाली पदों को भरना था। लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अगर वे इस भर्ती के इच्छुक हैं तो लास्ट डेट से पहले-पहले अप्लाई कर लें। इस लेख में चलिये जानते हैं इस भर्ती के खाली पद, योग्यता शर्तें ऑनलाइन आवेदन का लिंक, आवेदन का तरीका, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न के बारे में ....
UPSC CSD 2 Bharti 2026
बताते चलें कि यूपीएससी सीडीएस भर्ती के लिए अभी भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और ये 20 मई से 9 जून 2026 तक खुली रहेगी।
CDS 2 नोटिफिकेशन 2026
कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS) II, CDS 2 नोटिफिकेशन 2026 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA), और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कुल 451 वैकेंसी की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले डिटेल्ड नोटिफिकेशन देखें और डिटेल्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया चेक करें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF नीचे दिया गया है।
CDS 2 एलिजिबिली क्राइटेरिया 2026
जो उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में कमीशंड ऑफिसर के तौर पर शामिल होना चाहते हैं, उन्हें CDS 2 नोटिफिकेशन 2026 में बताई गई योग्यता शर्तों (जैसे राष्ट्रीयता, आयु सीमा, लिंग और शैक्षणिक योग्यता) को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
राष्ट्रीयता की बात करें तो उम्मीदवार को भारत का नागरिक, नेपाल का नागरिक, या भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, कुछ पूर्वी अफ्रीकी देशों या वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो। नेपाल के गोरखा नागरिकों को पात्रता प्रमाण-पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है।
CDS 2 नोटिफिकेशन 2026: ऑनलाइन अप्लाई करने का लिंक
CDS 2 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जून 2026 को शाम 6:00 बजे तक UPSC ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक दिया है।
CDS 2 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें? How to apply for CDS 2 Recruitment :
इस मौके के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- UPSC ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल www.upsconline.nic.in पर जाएं।
- यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) पाने के लिए अकाउंट बनाएं और यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन पूरा करें। URN जीवन भर के लिए मान्य होता है और सभी UPSC परीक्षाओं के लिए एक ही होता है।
- पर्सनल, एजुकेशनल और फोटो ID की जानकारी के साथ कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरें।
- एकेडमी की पसंद और परीक्षा केंद्र चुनकर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके परीक्षा-विशिष्ट मॉड्यूल (Examination Specific Module) पूरा करें।
- तय ऑनलाइन पेमेंट तरीकों में से किसी एक का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन फीस (अगर लागू हो) का पेमेंट करें।
- फॉर्म सबमिट करें और सबमिशन के बाद मिलने वाले एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें।
