UPSC CAPF Result 2025: यूपीएससी ने जारी किया सीएपीएफ परीक्षा का रिजल्ट, upsc.gov.in से ऐसे करें चेक

UPSC CAPF Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सीएपीएफ 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CAPF Result 2025 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CAPF Result 2025 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Central Armed Police Force (Assistant Commandants) परीक्षा 2025 में भाग लिया था, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। ध्यान रहे, उम्मीदवारों का चयन अस्थायी है और यह सभी तरह से पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती परीक्षा 2025 के लिखित भाग के रिजल्ट घोषित होने की तारीख से, Physical Standards Tests/Physical Efficiency Tests के लिए योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण पूरे करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।

upsc capf result 2025

यूपीएससी ने जारी किया सीएपीएफ परीक्षा का रिजल्ट 2025

उम्मीदवारों को अपने विवरण/ शैक्षिक योग्यता की स्थिति (चाहे वे परीक्षा में शामिल हो रहे हों या हो चुके हों) को अपडेट करना होगा, और पोर्टल पर आवश्यक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत/अपलोड करना होगा। ऐसा न करने पर, ऐसे उम्मीदवारों को Interview/Personality Test में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

End of Feed