UPSC CSE 2023 Topper: उत्तराखंड के पूर्व DGP की बेटी बनी IPS, इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं कुहू गर्ग

  • Authored by: मोहित ओम
  • Updated Apr 16, 2024, 05:12 PM IST

UPSC CSE 2023 Topper Kuhoo Garg: यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 परीक्षा में उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी ने शानदार रैंक हासिल किया है। कुहू गर्ग का चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ है। कुहू भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं।

UPSC CSE 2023 Topper Kuhoo Garg: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। UPSC की तरफ से फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने सिविल सर्विस परीक्षा में 178वां अंक हासिल किया है। आज आए सिविल परीक्षा के नतीजों मे कुहू गर्ग ने ये उपलब्धि हासिल की है।

Kuhoo Garg.

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग

कुहू गर्ग का चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ है। कुहू गर्ग भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने ओपन कैटेगरी मे कई मैडल भी अपने नाम किए है। कुहू गर्ग सिविल परीक्षा पास करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

End of Feed