UPPSC इंजीनियरिंग सर्विस रिजल्ट जल्द! आयोग ने तेज की कानूनी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग ने कहा है कि वह अभ्यर्थियों की चिंताओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर 42 अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 25 सितंबर 2025 को फैसला सुनाया था। इस फैसले के खिलाफ आयोग ने विशेष अपील दायर की है।

UPPSC इंजीनियरिंग सर्विस रिजल्ट पर बड़ा अपडेट

UPPSC इंजीनियरिंग सर्विस रिजल्ट पर बड़ा अपडेट

आयोग के मुताबिक, इस अपील का जल्द निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है। यह मामला 13 अगस्त 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की दैनिक कॉज लिस्ट में टॉप 10 मामलों में शामिल था, लेकिन उस दिन मामले की सुनवाई टल गई। आयोग ने कहा है कि जैसे ही हाईकोर्ट इस मामले का निस्तारण करेगा, परीक्षा परिणाम जारी करने की आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

End of Feed