UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, देखें लेटेस्ट अपडेट

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख में बड़ा बदलाव किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 29 सितंबर तक नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। यहां आप यूपीपीएससी स्टाफ नर्स शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC Staff Nurse Recruitment) खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 21 सितंबर से बढ़ाकर 29 सितंबर 2023 कर (UPPSC Staff Nurse Vacancy) दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश आवेदन करने में चूक गए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपी स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन की तारीख आगे बढ़ी

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स के कुल 2240 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें स्टाफ नर्स पुरुष के 171 पद और मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग यूपी में स्टाफ मर्स (महिला) के 2069 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेद प्रक्रिया, आयु सीमा से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed