UPPSC RO ARO Answer Key: यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा-2023 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीपीएससी आरओ एआरओ आंसर-की पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPPSC RO ARO Answer Key (Photo Credit: Canva)
आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनोलड कर सकेंगे।
How to download UPPSC RO ARO Answer Key 2025
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरओ/एआरओ आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
UPPSC RO ARO Exam 2025: एक शिफ्ट में हुई परीक्षा
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 2382 केंद्र बनाए गए थे। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 4,54,997 (42.29 प्रतिशत) शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
