UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 Date: यूपी पीसीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा (UPPSC PCS Prelims Exam 2023) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPPSC PCS Result 2023
UP PCS Result 2023 Date: मई में हुई प्रीलिम्स परीक्षा
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 22 मई को जारी हुई और अभ्यर्थियों को 24 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब आयोग इन आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की (UPPSC PCS Prelims Final Answer Key 2023) और रिजल्ट जारी करेगा।
UPPSC PCS Result 2023: मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। अभ्यर्थी यहां पीसीएस प्रीलिम्स की संभावित कट ऑफ भी चेक कर सकते हैं।
| Category | UPPSC PCS Prelims Expected Cut Off Marks 2023 |
| जनरल | 122 - 130 |
| ओबीसी | 119 - 124 |
| एससी | 103 - 110 |
| एसटी | 102 - 106 |
यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
