UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 Date: यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा (UP PCS Prelims Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
UPPSC PCS Result 2023
UPPSC PCS Prelims Exam 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा 51 जिलों के 1241 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 3,41,392 अभ्यर्थी यानी 60.37 फीसदी ही शामिल हुए थे।
UP PCS Prelims Result 2023 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 22 मई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 24 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download UPPSC PCS Prelims Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी पीसीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
