UPPSC PCS Notification 2023: जारी हुआ यूपी पीसीएस नोटिफिकेशन, uppsc.up.nic.in पर 173 पदों के आवेदन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 2, 2023, 09:44 AM IST

UP PCS Notification 2023: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए एक संक्षिप्त नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार डिप्टी एसपी और एसडीएम सहित 173 पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन के संबंध में विवरण को यहां पर जान सकते हैं।

UPPSC PCS Notification 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी (UPPSC PCS) की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है और संक्षिप्त रूप से जारी किए गए नोटिफिकेशन में 173 पदों पर आवेदन को लेकर जानकारी दी गई है जिसमें डिप्टी एसपी और एसडीएम के पद भी शामिल हैं। आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in की मदद से जाकर उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और साथ ही इसी ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन भी कर सकेंगे।

UPPSC PCS Notification 2023

UPPSC PCS नोटिफिकेशन 2023

अगर UP PCS के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट की बात करें तो उम्मीवार 6 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकेंगे और ऑनलाइन मोड में आवेदन की फीस के लिए लास्ट डेट 3 अप्रैल 2023 तक रखी गई है। यूपी की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा को लेकर हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं और बीते साल यूपी पीसीएस परीक्षा आवेदन के समय में करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने एग्जाम के लिए आवेदन किया था।

End of Feed