UPPSC PCS Mains Result 2024: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 2719 अभ्यर्थी सफल घोषित

UPPSC PCS Mains Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। PCS मेंस की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। आयोग ने 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।

UPPSC PCS Mains Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। PCS मेंस की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। आयोग ने 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ फॉर्म में इंटरव्यू के लिए सफल हुए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से रिजल्ट घोषित किया गया है।

UPPSC PCS Mains Result 2024: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी

UPPSC PCS Mains Result 2024: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी

13776 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में हुए थे शामिल

बता दें कि पीसीएस मेंस परीक्षा में कुल 13776 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। पीसीएस संवर्ग के कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है। इन पदों का परिणाम अंतिम चरण परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। 60 रिक्तियों को छोड़ते हुए 887 रिक्तियों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होना है। जिन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित किया गया है, उनके लिए अभिलेख सत्यापन एवं साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति पृथक से जारी की जाएगी।

End of Feed