UPPSC PCS Mains Admit Card OUT: यूपी पीसीएस मेंस 2024 के एडमिट कार्ड जारी, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

UPPSC PCS Mains Admit Card OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाली पीसीएस मेंस परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Mains Admit Card OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाली पीसीएस मेंस परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए गए हैं। इस बार की मेंस परीक्षा चार दिनों तक चलेगी और इसमें दो शिफ्ट्स में पेपर होंगे। परीक्षा में जनरल हिंदी, निबंध, और सामान्य अध्ययन (GS) के छह पेपर शामिल हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।

UPPSC PCS Mains 2024 Admit Card OUT

UPPSC PCS Mains Admit Card OUT

बता दें कि परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती की जाएगी। योगी सरकार ने इस परीक्षा को व्यवस्थित रूप से कराने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

End of Feed