UPPSC PCS Examination 2024 interview schedule released: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट हाल ही में घोषित कर दिया है। PCS मेंस की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। आयोग ने 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ फॉर्म में इंटरव्यू के लिए सफल हुए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
UPPSC 2024 Interview Schedule Released: यूपी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल
16 फरवरी से शुरू होंगे इंटरव्यू
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा–2024 में सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम को लेकर विस्तृत विज्ञप्ति जारी की है। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार 16 फरवरी 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार दो सत्रों में होंगे, जिसमें प्रथम सत्र सुबह 9:30 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। प्रत्येक दिन अभ्यर्थियों को उनके अनुक्रमांक के आधार पर बुलाया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी 2026 को प्रथम सत्र में अनुक्रमांक 0000867 से 0010696 तथा द्वितीय सत्र में 0010705 से 0018615 तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।
इसी क्रम में 17 फरवरी को प्रथम सत्र में 0018778 से 0029920 और द्वितीय सत्र में 0030077 से 0040636, 18 फरवरी को 0040697 से 0052460 एवं 0052497 से 0063351, 19 फरवरी को 0063361 से 0073025 एवं 0073110 से 0083870, 20 फरवरी को 0084151 से 0096408 एवं 0096409 से 0109106, 21 फरवरी को 0109299 से 0119658 एवं 0119913 से 0129551, 23 फरवरी को 0129755 से 0139212 एवं 0139386 से 0150299, जबकि 24 फरवरी 2026 को प्रथम सत्र में 0150520 से 0160999 तथा द्वितीय सत्र में 0161090 से 0170836 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
UPPSC PCS Interview Schedule 2024
13776 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में हुए थे शामिल
बता दें कि पीसीएस मेंस परीक्षा में कुल 13776 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। पीसीएस संवर्ग के कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है। इन पदों का परिणाम अंतिम चरण परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। 60 रिक्तियों को छोड़ते हुए 887 रिक्तियों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होना है। जिन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा से संबंधित कई याचिकाएं माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में विचाराधीन हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 03 आरक्षण से संबंधित याचिकाओं का परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है और अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेशों के अधीन रहेगा।
