UPPSC PCS 2024: कटऑफ और फाइनल मार्क्स जारी, उम्मीदवार ऐसे करें स्कोर चेक

UPPSC PCS 2024 Cut off Final Marks: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 के लिए अंतिम अंक (Final Marks) और कटऑफ जारी कर दी गई है।

UPPSC PCS 2024 Cut off Final Marks: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। आयोग ने PCS-2024 भर्ती चक्र के लिए अंतिम अंक (Final Marks) और कटऑफ से संबंधित विवरण जारी कर दिए हैं। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने प्राप्तांक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। UPPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आयोग की वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने अंक डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कटऑफ से अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि विभिन्न श्रेणियों और पदों के लिए चयन का स्तर क्या रहा।

UPPSC PCS 2024: कटऑफ और फाइनल मार्क्स जारी

UPPSC PCS 2024: कटऑफ और फाइनल मार्क्स जारी

गौरतलब है कि PCS-2024 भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 947 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। आयोग ने मार्च 2026 में अंतिम परिणाम घोषित किया था, जिसमें 932 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया था, जबकि कुछ पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण रिक्त रह गए थे।

End of Feed