UPPSC Lt Grade Result: एलटी Lt ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UPPSC LT Grade Teacher Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के वाणिज्य (Commerce) विषय का परिणाम जारी कर दिया है।

UPPSC LT Grade Teacher Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के वाणिज्य (Commerce) विषय का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 1 सितंबर 2026 को इसकी आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की। सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। मुख्य परीक्षा के आधार पर आयोग ने वाणिज्य विषय में कुल 58 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इनमें पुरुष शाखा की 35 रिक्तियों के सापेक्ष 35 अभ्यर्थी और महिला शाखा की 23 रिक्तियों के सापेक्ष 23 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Lt ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम

Lt ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर आयोग ने 18 फरवरी 2026 को 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था। इसके बाद वाणिज्य विषय की मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। आयोग ने कहा है कि परीक्षा के प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी वेबसाइट पर जल्द अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम औपबंधिक (Provisional) है। सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों और अन्य दस्तावेजों का मिलान एवं सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही नियुक्ति के लिए उनकी संस्तुति भेजी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन से संबंधित अलग विज्ञप्ति बाद में जारी की जाएगी।

End of Feed