UP Police Constable Result 2025 Cutoff: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अब यह जानना चाहते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इस बार कटऑफ कितना गया है। लेकिन उससे पहले ये जान लें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अब यह जानना चाहते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इस बार कटऑफ कितना गया है। इस लेख में कैटेगरी वाइज पूरी जानकारी दी गई है।दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके लिए उन्हें तेजी से तैयार शुरू करने की जरूरत है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट में सामान्य वर्ग का कटऑफ 258.03661, देखे कैटेगरी वाइज पूरी जानकारी (Image - chatGPT)
बोर्ड ने अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 'नॉर्मलाइज्ड कटऑफ अंक' जारी किए हैं। सामान्य वर्ग में कटऑफ सबसे ज्यादा रहा है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस ने 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जारी किया परिणाम, तुरंत इस लिंक से करें चेक
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की कैटेगरी वाइज कटऑफ
- जारी किए गए कटऑफ के अनुसार, अनारक्षित (General) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 258.03661 अंक रहा है।
- वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कटऑफ 247.93434 अंक निर्धारित किया गया है।
- इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों का कटऑफ 251.63020 अंक रहा।
- अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए कटऑफ 239.34407 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कटऑफ 220.10639 अंक रहा है।
महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ कितना गया?
बोर्ड ने महिला श्रेणी के लिए भी अलग से कटऑफ जारी किया है। अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 255.84346 अंक रहा है।
- वहीं, EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों का कटऑफ 247.35926 अंक
- OBC वर्ग की महिला उम्मीदवारों का कटऑफ 249.27083 अंक
- SC वर्ग की महिला उम्मीदवारों का कटऑफ 236.31995 अंक
- ST वर्ग की महिला उम्मीदवारों का कटऑफ 211.47988 अंक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP Police Answer Key जारी, Direct Link से ऐसे करें चेक
बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, होमगार्ड्स, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के सभी योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए बुलाया गया है।
DV/PST प्रक्रिया के बारे में
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। इसके लिए स्थान, तारीख और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी। अगर DV/PST में किसी कैटेगरी में निर्धारित संख्या के अनुसार पर्याप्त उम्मीदवार सफल नहीं होते हैं, तो मेरिट के आधार पर उपयुक्त अतिरिक्त उम्मीदवारों को DV/PST के लिए बुलाया जा सकता है।
PET के बारे में
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
- पुरुष उम्मीदवार: 25 मिनट में 4.8 km की दौड़
- महिला उम्मीदवार: 14 मिनट में 2.4 km की दौड़
जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की 32,679 वैकेंसी के लिए नियुक्ति पर विचार किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, पहचान का सबूत, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और कैटेगरी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और भर्ती के अगले चरण के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।
