UPPBPB UP Homeguard Exam City Slip 2026 Sarkari Result Released On upprpb.gov.in: यूपी होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Homeguard Exam City Slip 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (UP Homeguard Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPPBPB UP Homeguard Exam City Slip 2026: यहां डाउनलोड करें यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी स्लिप
UPPBPB UP Homeguard Exam Date 2026: कब होगी यूपी होगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा
बता दें यूपी होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 25 अप्रैल, 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएंगी। एग्जाम राज्य के कुल 74 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
UPPBPB UP Homeguard Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Home Guard Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPPBPB UP Homeguard Admit Card 2026: कब आएगा यूपी होमगार्ड का एडमिट कार्ड
यूपी होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती के लिए कुल 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया है। उम्मीद है कि उत्तर प्रदे पुलिस सबोर्डिनेट बोर्ड 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 22 अप्रैल तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
