UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2025 Guidelines: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित की जा रही है। बता दें कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद से अब तक 25 लोगों पर FIR दर्ज कराई जा चुकी है। कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते 3 मार्च यानी सोमवार को 10वीं और 12वीं में कुल 1.64 लाख छात्र अनुपस्थित रहे। बता दें कि हर दिन UP Board परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हो रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी के बीच प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। बता दें कि पहले भी 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
UP Board Exam में 1.64 लाख छात्र अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। 3 मार्च 2025 को कक्षा 10वीं के लिए संस्कृत और संगीत की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, 12वीं में बायोलॉजी और मैथ्स की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1,64,746 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
UPMSP UP Board Exam: पहले ही दिन 2.72 लाख छात्र अनुपस्थित
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित की जा रही है। पहले ही दिन लाखों की संख्या में छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया था। पहले ही दिन यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के 1.6 लाख और कक्षा 12 के 1.1 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अब तक 4 लाख से छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा काफी सख्ती के साथ आयोजित की जा रही है। ऐसे में पेपर लीक की खबर से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और दोषियों पर तुरंत एक्शन लिया गया। इसको लेकर कन्नौज में इंटर के पांच फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
