UPMSP Result 2026: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

UPMSP Result 2026 Kab Aayega (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही संभवत: इसी महीने UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। पूरी संभावना है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में इन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद इन्हें upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर से देखा जा सकेगा।

UPMSP Result 2026 Kab Aayega (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही संभवत: इसी महीने UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। पूरी संभावना है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में इन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद इन्हें यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (UPMSP Result 2026 Website) upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर से देखा जा सकेगा। बता दें, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए 58 लाख से अधिक छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

upmsp 10th 12th result 2026 date

अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट (Image - chat gpt)

इस महीने की शुरुआत में, UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों को निशाना बनाने वाले साइबर धोखाधड़ी के संबंध में एक चेतावनी जारी की थी। बोर्ड ने छात्रों को आगाह किया कि वे ऐसे भ्रामक फोन कॉल, संदेशों या ईमेल का जवाब न दें, जिनमें जल्दी परिणाम या नंबर बढ़ाने जैसे दावे किए गए हों।

End of Feed