UP Board Result 2026: सर्वर डाउन! बिना इंटरनेट और वेबसाइट क्रैश हो तो ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश हो गई है, जिसके कारण छात्र रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। आइए बताएं बिना इंटरनेट और सर्वर डाउन होने पर रिजल्ट कैसे चेक करें।

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे शाम 4 बजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रिजल्ट की घोषणा के बाद से ही छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट चेक करने पहुंचे हैं। ऐसे में हैवी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर डाउन है और वेबसाइट क्रैश हो गई है, जिसके कारण छात्र अपने नतीजे चेक नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही कई छात्र इंटरनेट की कमी और इंटरनेट जोन से बाहर होने के कारण रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों के साथ उनके माता-पिता की चिंता भी बढ़ गई है।

UP Board Result 2026.

UP Board Result 2026

सर्वर डाउन होने से छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अभी भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उन्हें रिजल्ट चेक करने के लिए इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं है। नीचे दिए गए आसान तरीके से छात्र बिना इंटरनेट के वेबसाइट क्रैश होने पर भी अपने परीक्षा परिणाम चेक कर पाएंगे।

End of Feed