UPESSC PGT Exam 2025: यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा एक बार फिर रद्द, जानें एग्जाम डेट्स पर क्या है अपडेट

UPESSC UP PGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) ने 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम को लेकर जानकारी दी और बताया कि इसे टाल दिया गया है। अब एग्जाम कब होंगे, इसे लेकर भी आयोग ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है।

UP PGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता के पदों के लिए होने वाली पीजीटी परीक्षा टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले इस एग्जाम को लेकर प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी। हालांकि, एग्जाम कब होंगे, इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। सबसे पहले इस भर्ती परीक्षा को कराने का फैसला 11 व 12 अप्रैल को हुआ था।

UPPSC UP PGT Exam

UPPSC UP PGT Exam (iStock)

2022 में शुरू हुए थे आवेदन (UP PGT Exam Registration)

पीजीटी और टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया 9 जून 2022 को ही शुरू हो गई थी। 3539 टीजीटी और 624 पीजीटी पदों पर ये भर्ती होनी थी। आवेदन की अंतिम तारीख भी 9 जुलाई 2022 रखी गई थी, जिसे बाद में एक हफ्ता बढ़ाकर 16 जुलाई 2022 कर दिया गया था। लेकिन अब तीन साल होने के बावजूद भी एग्जाम नहीं हो सके हैं।

End of Feed