UPCISB ने जारी किया 2,085 पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPCISB Admit Card 2026 Download Link: उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB), लखनऊ ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और टेक्निकल सर्विसेज भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है

UPCISB Admit Card 2026 Download Link: उत्तर प्रदेश में सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवाओं में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB), लखनऊ ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और टेक्निकल सर्विसेज भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPCISB Admit Card 2026

UPCISB ने जारी किया 2,085 पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

इस भर्ती के तहत कुल 2,085 पद भरे जाने हैं। भर्ती परीक्षा अलग-अलग चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा 17 से 21 सितंबर 2026 तक हुई थी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 14 से 26 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है।

End of Feed