UP TGT Exam 2025 Date Revised: यूपी टीजीटी पीजीटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर परीक्षा स्थगित (UP TGT Exam 2025 Postponed) कर दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। सूचना के अनुसार, आयोग ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब यूपी टीजीटी परीक्षा 14 मई और 15 मई की जगह 21 जुलाई और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। वहीं, पीजीटी की परीक्षा 18 जून और 19 जून को अपने निर्धारित शेड्यूल पर होगी।
UP TGT Exam 2025
UP TGT PGT Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपी टीजीटी एग्जाम में 500 अंकों के 125 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसी तरह पीजीटी एग्जाम में 425 अंकों के 125 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी टीजीटी पीजीटी एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download UP TGT PGT Admit Card 2025
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजी टीजीटी पीजीटी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Teacher Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4163 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, टीजीटी के 3539 पद और पीजीटी के 624 पद शामिल हैं। टीजीटी रिक्तियों में महिलाओं के लिए 326 और पुरुषों के लिए 3213 पद आरक्षित हैं। इसी तरह पीजीटी रिक्तियों में महिलाओं के लिए 75 और पुरुषों के लिए 549 पद आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
