UP TET Revised Result 2026: यूपी टीईटी का रिवाइज्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, पुराना लिंक वेबसाइट से हटा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2026) को लेकर एक बडा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी के मास्टर सेट के दो विवादित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 36 व 37) को मूल्यांकन से बाहर करने और 148 प्रश्नों के आधार पर रिजल्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।

UP TET Revised Result 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2026) को लेकर एक बडा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी के मास्टर सेट के दो विवादित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 36 व 37) को मूल्यांकन से बाहर करने और 148 प्रश्नों के आधार पर रिजल्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से नए सिरे से सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जायेगा। आपको बता दें कि आयोग की वेबसाइट से फिलहाल रिजल्ट का लिंक डी-एक्टिवेट कर दिया गया है।

यूपी टीईटी का रिवाइज्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

यूपी टीईटी का रिवाइज्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

26 अगस्त को आया था रिजल्ट

आयोग द्वारा यूपी टीईटी का रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था। उसके बाद से ही नतीजों का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव था लेकिन अब इसे UPESSC द्वारा डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस आदेश का परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के परिणाम पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। 148 अंकों के आधार पर दोबारा मूल्यांकन होने से कट-ऑफ नए सिरे से तय की जाएगी। ऐसे में पात्रता परीक्षा में महज 1 या 2 अंकों से सफलता से चूक गए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed