यूपी में एडेड स्कूलों के प्राइमरी सेक्शन में शिक्षक भर्ती के नियम बदले, D.El.Ed और TET अनिवार्य

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी अनुभागों में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए अब अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी अनुभागों में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए अब अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले इन पदों पर भर्ती के लिए TET की अनिवार्यता नहीं थी। नए नियमों के तहत होने वाली आगामी भर्तियों में अभ्यर्थियों को पात्रता की इन शर्तों को पूरा करना होगा।

प्राइमरी सेक्शन में शिक्षक भर्ती के नियम बदले

प्राइमरी सेक्शन में शिक्षक भर्ती के नियम बदले

नियमों में बदलाव का सबसे बड़ा असर उन अभ्यर्थियों पर होगा, जो एडेड स्कूलों के संबद्ध प्राइमरी सेक्शन में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। अब उन्हें शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले TET उत्तीर्ण करना होगा। इससे TET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर भर्ती का रास्ता स्पष्ट हुआ है, लेकिन बिना TET वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता की बाधा बढ़ गई है।

End of Feed