UP Teacher Bharti: इंतजार खत्म, उत्तर प्रदेश में आने वाली है शिक्षक भर्ती की बहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:08 PM IST

UP Teacher Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में शिक्षकों की बंपर भर्ती के लिए प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर हाल ही में खाली पदों के लिए ब्यौरा तलब किया गया है। इससे पहले 1 लाख 64 हजार शिक्षकों को तैनाती दी जा चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
यूपी में शासन स्तर पर खाली शिक्षक पदों का ब्योरा तलब
बीते 5 साल में योगी सरकार ने 1 लाख 64 हजार शिक्षकों को दी तैनाती
एक बार फिर जल्द शुरू हो सकती है बंपर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

UP Government Teacher Bharti 2022: योगी सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही शासन स्तर पर शिक्षकों के खाली पदों का ब्योरा तलब किया गया है। इस दौरान योगी सरकार की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देने की कोशिश करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में प्राथमिक विद्यालयों में 1 लाख 20 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती की है जबकि माध्यमिक विद्यालयों में 44 हजार से अधिक अध्यापकों को तैनाती दी है। ऐसे में योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कुल 1 लाख 64 हजार से अधिक अध्यापकों की भर्ती की है।

UP Teacher Bharti

यूपी शिक्षक भर्ती 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालते ही शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने के साथ शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए थे। इसी दौरान अब तक प्रदेश में 1 लाख 64 हजार से अधिक शिक्षकों को तैनाती दी गई है।

End of Feed