UP Special TET Result 2026 Declared: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Special TET Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने आज 20 नवंबर को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Special TET Result 2026 Declared: ऐसे चेक कर सकते हैं यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट
UP Special TET Result 2026: कुल 23743 अभ्यर्थी सफल
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 23,743 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यहां प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 50666 अभ्यर्थियों में से 15159 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 43015 अभ्यर्थियों में से 23743 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है। यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UP Special TET Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPESSC Special TET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP Special TET Result 2026: Check Here
UP Special TET Result: डिजिलॉकर के जरिए डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
आयोग ने सभी सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट (प्रमाण-पत्र) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर (अनुक्रमांक) और जन्मतिथि डालकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर डिजिलॉकर के माध्यम से भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
