UP Shrawasti School Timing Changed due to Cold wave and bad weather (यूपी स्कूल टाइमिंग कोहरा): यूपी के श्रावस्ती में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, इससे पहले राज्य की राजधानी के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। हालांकि ये निर्देश केवल कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए है। भीषण ठंड और शीतलहर का कहर देश के उत्तरी हिस्से में पीक पर आ गया है। कई हिस्सों में जीरो विजिबिलिटी है, यानी कुछ मीटर के आगे बिल्कुल नहीं दिख रहा है, ऐसे में सुबह के समय रोड पर निकलना एक बहुत बड़ा जोखिम बना हुआ है। चूंकि स्कूली बच्चों को जल्दी सुबह निकलना होता है, ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों को बंद रखने या स्कूलों के समय को बदलने पर निर्णय लिया जा रहा है।
यूपी स्कूल टाइमिंग कोहरा
जिले में बढ़ती ठंड और शीत लहर दोनों ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में तत्काल रूप से ये निर्णय लेने की जरूरत पड़ी। खबर के अनुसार, आज 19 दिसंबर से इन निर्देशों को जिले के सभी स्कूलों को मानना होगा।
खबर के अनुसार, केवल कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों का समय बदला गया है। नया स्कूल टाइम, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक है।
इस आदेश को जिले के सभी विद्यालय सरकारी, गैर-सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों को मानना होगा।
आदेश में साफ कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए, उन्हें अत्यधिक ठंड से बचाने के लिए ये निर्णय लिया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा गया है कि इसे सख्ती से फॉलो करें।
कब तक रहेगी बदली हुई टाइमिंग
अभिभावकों ने जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के हित में बताया है। इससे बच्चों के साथ उन पैरेंट्स को भी आसानी होगी, जो बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जाते थे। प्रशासन ने संकेत दिया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार भविष्य में इस आदेश में और बदलाव किए जा सकते हैं। जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं होता, तब तक सभी विद्यालयों को वर्तमान निर्धारित समय का पालन करना अनिवार्य होगा।
