यूपी में बढ़ेगा शिक्षामित्रों का मानदेय, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया ये आदेश

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को शिक्षामित्रों को आवश्यक मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य के लाखों शिक्षामित्रों को लाभ पहुंचेगा।

UP: यूपी के शिक्षामित्रों के लिए अच्‍छी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को शिक्षामित्रों के सम्मानजनक जीवन यापन के लिए आवश्यक मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने जितेंद्र कुमार भारतीय और दर्जनों शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य के लाखों शिक्षामित्रों को लाभ पहुंचेगा।

UP Shiksha Mitra Honorarium


UP Shiksha Mitra Honorarium

हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को कहा कि वर्तमान में शिक्षामित्रों का मानदेय बहुत कम है। ऐसे में सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करे और मानदेय बढ़ाने पर फैसला करे। हालांकि, कोर्ट ने शिक्षामित्रों द्वारा समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत पर सहायक अध्यापकों के बराबर वेतन देने की मांग को अस्वीकार कर दिया है।

End of Feed