UP Winter Vacation Extended: यूपी में सर्दी और कोहरे का कहर, बुलंदशहर, मेरठ सहित इन जिलों में बढ़ाई गईं छुट्टियां

UP School Winter Vacation Extended: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। कई जिलों में सर्दी के सितम को देखते हुए छुट्टियां कर दी गई हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर सहित कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

UP School Winter Vacation Extended: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। कई जिलों में सर्दी के सितम को देखते हुए छुट्टियां कर दी गई हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर सहित कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रात के समय इन दिनों कड़ाके की ठंडक पड़ रही है। जिस तरह से वर्तमान में उत्तर प्रदेश में शीत लहर, बेहद ठंडे दिन और घने कोहरे का अलर्ट जारी है, उससे लोगों को परेशानी होगी। सुबह भी ठंड बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों ने अपने जिलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी हैं।

UP Schools Winter Vacation Extended

UP Schools Winter Vacation Extended

अलीगढ़ जनपद के सभी बोर्ड के स्कूल अब एक, दो दिन नहीं चार दिन तक बंद रहेंगे। दो दिन की छुट्टी की घोषणा जिलाधिकारी ने की हैं, जबकि उसके अगले दिन रविवार और उसके बाद सार्वजनिक अवकाश है। अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। वहीं, बुलंदशहर में जिलाधिकारी ने 22 जनवरी तक अवकाश की घोषणा कर दी है। 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, उसके बाद 21 को रविवार है और 22 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते प्रदेश भर में अवकाश रहेगा।

End of Feed