UP School Timing: गर्मी और लू का कहर, यूपी में स्कूल खुलने का समय बदला, जानें अब क्या है टाइमिंग

UP School Timing Changed: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, प्रदेश भर के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। इस नोटिस में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से स्कूल खुलने के समय में बदलाव नहीं कर सकेंगे।

UP School Timing Changed: उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का कहर देखते हुए स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, प्रदेश भर के स्कूल अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे। इस नोटिस में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से स्कूल खुलने के समय में बदलाव नहीं कर सकेंगे।

UP School Timing

बदल गई यूपी के स्कूलों की टाइमिंग

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को स्कूलों की टाइमिंग के बारे में एक कड़ा निर्देश जारी किया है। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से सभी बीएसए को नोटिस जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि अपरिहार्य स्थिति में मामला निदेशक के संज्ञान में लाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

End of Feed