UP Schools Winter Vacation: बंद होने वाले हैं नोएडा-गाजियाबाद-मेरठ के स्कूल, जानें कब से हैं विंटर वेकेशन

UP Schools Winter Vacation: यूपी में बढ़ते शीत लहर के चलते बहुत जल्द स्कूल बंद होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नोएडा-गाजियाबाद-मेरठ सहित यूपी के सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन जल्द शुरू होने वाली हैं।

UP Schools Winter Vacation: उत्तर भारत इस समय शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में है। कड़ाके की ठंड ने स्कूली छात्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। गाजियाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं और 28 दिसंबर तक बूंदाबांदी होने के भी आसार है। इस बीच बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में सर्दियों की छुट्टी यानी विंटर वेकेशन कब से होंगी।

Winter Vacation in UP Schools

Winter Vacation in UP Schools

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीते साल 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा दिसंबर में की गई थी। राज्य में स्कूल 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक बंद रहे थे। संभव है कि इस बार भी 31 दिसंबर से यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। जल्द ही इसको लेकर आदेश जारी हो सकता है।

End of Feed