UP School Closed News Today in Hindi 2023: उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां को अब 2 जुलाई तक के लिए रहेंगी।
UP School Closed 2023
UP Summer Vacation 2023: कब खुलेंगे यूपी के स्कूल
यूपी सरकार की ओर से पहले 20 मई से 26 जून तक गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया था। हालांकि, भीषण गर्मी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस प्रकार गर्मी की छुट्टियों में 6 दिनों की वृद्धि हो गई है। अब यूपी के स्कूल 27 जून की जगह 3 जुलाई को खुलेंगे।
UP School Summer Vacation 2023: इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल
जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 26 जून तक बढ़ाया गया था। हालांकि, शिक्षा निदेशक (बेसिक) से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में इन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को अब 2 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
School Summer Vacation 2023 स्कूलों को मिला निर्देश
यूपी के सभी स्कूल 3 जुलाई से निर्धारित समय- सारिणी के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे। स्कूल खोले जाने के पहले परिसर मे पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय की साफ-सफाई, बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
