UP Sanskrit Board Result 2025: जारी हुआ संस्कृत बोर्ड रिजल्ट, 10वीं में विधांशु और 12वीं में भूमिका ने किया टॉप

UP Sanskrit Board Result 2025 Class 10th 12th Declared Today: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।

UP Sanskrit Board Result 2025 Class 10th 12th Declared Today: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। पूर्व मध्यमा में 92.58% छात्र सफल रहे, जबकि उत्तर मध्यमा प्रथम के परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.08 रहा। इसी तरह, उत्तर मध्यमा द्वितीय के परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.82 है।

UP Sanskrit Board Result 2025 OUT

UP Sanskrit Board Result 2025 OUT

संस्कृत बोर्ड में किसने किया टॉप

पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) में ज्ञानोदय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ के विधांशु शर्मा ने 93.42 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में अंबाजी आश्रम माध्यमिक संस्कृत विद्यालय जौनपुर की भूमिका ने 85.21 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर उपलब्ध हैं।

End of Feed