UP RTE School Admission: यूपी के 68 हजार स्कूलों में फ्री में मिलेगा एडमिशन, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

UP RTE School Admission 2026: यूपी में RTE के तरह 68 हजार स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने फरवरी से शुरू होने वाली है। बच्चों के अभिभावकों को तीन चरणों में आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके तहत कमजोर वर्ग के लाखों बच्चे मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। आइए आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी दें।

UP RTE School Admission 2026: Right to Education के तहत यूपी में 68 हजार स्कूलों में बच्चों को फ्री में एडमिशन देने की तैयारी की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश देने के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले माह यानी फरवरी से शुरू होने वाली है। फ्री एडमिशन के लिए 68 हजार स्कूलों को RTE पोर्टल पर मैप किया गया है। RTE ने इस संबंध में सोमवार यानी 19 जनवरी को पूरा शेड्यूल जारी किया, जिसके बाद राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा सभी जिलाधिकारियों और बेसिक शिक्षक अधिकारियों को प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

UP RTE School Admission

यूपी के 68 हजार स्कूलों में फ्री में मिलेगा एडमिशन (Canva)

68 हजार स्कूलों में मिलेगा फ्री एडमिशन का मौका

जैसा कि आपको बताया, उत्तर प्रदेश में RTE ने 68 हजार स्कूलों को पोर्टल पर मैप किया गया है। यह सभी वह स्कूल हैं, जिसमें कुल स्वीकृत सीटों में 25 प्रतिशत सीटें कमजोर आय वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए है। बता दें कि इससे पहले भी फ्री एडमिशन के लिए 1 दिसंबर 2025 में आवेदन शुरू किए गए हैं। इस दौरान करीब 1.85 लाख बच्चों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 1.41 लाख बच्चों को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिया गया था। उसी प्रकार के एक बार फिर RTE द्वारा फ्री प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आइए अब आपको आवेदन की तिथि के साथ आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं।

End of Feed