UP RO ARO Admit Card: 27 जुलाई को आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा, 75 जिलों में बनेंगे 2 हजार से ज्यादा केंद्र, एडमिट कार्ड जल्द

UP RO ARO Admit Card: UP RO ARO Recruitment exam 2025: उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड 17 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं।

UP RO ARO Recruitment exam 2025: उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य सरकार इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत होनी चाहिए कि "कोई परिंदा भी पर न मार सके"। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर सख्त निगरानी और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड 17 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं।

UP RO ARO Admit Card 2025 (Photo: Istock)

UP RO ARO Admit Card 2025 (Photo: Istock)

इस परीक्षा में प्रदेश के5 जिलों से करीब 10 लाख 76 हजार 4 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 2,000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और शांति पूर्वक संचालन के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed