UP PSC Pre Result: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम जारी, 48,4470 में से 15,066 परीक्षार्थी सफल

UP PSC Pre Exam Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए 15,066 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 947 रिक्तियों के लिए 15,066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है।

UP PSC Pre Exam Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 947 रिक्तियों के लिए 15,066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए 15,066 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं जबकि कुल 48,4470 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP PCS Pre Exam Result

UP PCS Pre Exam Result

बता दें कि यूपी पीसीएस परीक्षा पहली बार राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई थी। सभी जिलों में इसके लिए कुल 1331 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की गई थी। UPPCS 2024 प्री परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं।

End of Feed