यूपी में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए सिर्फ 5 घंटे खुलेंगे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

Up School News: उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के समय को लेकर एक अहम बदलाव की तैयारी चल रही है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गर्मियों में स्कूलों का समय फिर से 5 घंटे करने पर सहमति जताई है। इससे पहले कोविड-19 के बाद पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए स्कूलों का समय बढ़ाकर 6 घंटे कर दिया गया था, जो अब तक जारी है।

Up School News: उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के समय को लेकर एक अहम बदलाव की तैयारी चल रही है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गर्मियों में स्कूलों का समय फिर से 5 घंटे करने पर सहमति जताई है। इससे पहले कोविड-19 के बाद पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए स्कूलों का समय बढ़ाकर 6 घंटे कर दिया गया था, जो अब तक जारी है। दरअसल, पहले भी गर्मियों के मौसम में स्कूल केवल 5 घंटे ही चलाए जाते थे, लेकिन महामारी के दौरान लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण पाठ्यक्रम प्रभावित हो रहा था, जिसके चलते सर्दी और गर्मी- दोनों मौसमों में स्कूल का समय बढ़ाकर 6 घंटे कर दिया गया था। अब बढ़ती गर्मी और दोपहर में पड़ने वाली तेज धूप को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है।

up primary school timing

दोपहर 2 बजे तक छुट्टी होने से बच्चों को घर लौटने में परेशानी होती है और उनके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अभिभावकों की ओर से भी इसको लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी।

End of Feed