UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस भर्ती के तहत 4,543 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए निकाली गई थी। भर्ती का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2025 को जारी हुआ था। इस भर्ती के लिए 15,75,706 आवेदन मिले थे।
लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। करीब 10.77 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
सवालों और आंसर की में बदलाव को लेकर आपत्ति
कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान बदले गए सवालों और उनके उत्तरों को लेकर आपत्ति जताई थी। चिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने उनकी आपत्तियों पर उचित तरीके से विचार नहीं किया। इसके बाद कई अभ्यर्थियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गईं।
अब 5 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद 4,543 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगी। अब मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। उस सुनवाई के बाद भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आगे की स्थिति साफ हो सकती है।
ऐसे में UP Police SI भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को फिलहाल हाईकोर्ट के अगले आदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
