UP Police SI Exam City Slip 2026: आज जारी होगा यूपी पुलिस एसआई के 4543 पदों पर भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police SI Exam City Slip 2026 On uppbpb.gov.in: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड आज यानी 6 मार्च 2026 को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को अपने परीक्षा शहर की सटीक जानकारी मिल जाएगी।

UP Police SI Exam City Slip 2026 On uppbpb.gov.in: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police SI Exam City Slip 2026 ) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड आज यानी 6 मार्च 2026 को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप (UP Police SI Exam City Slip) जारी करेगा। इस बात की जानकारी बोर्ड ने सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को अपने परीक्षा शहर की सटीक जानकारी मिल जाएगी। उम्मीद है कि 10 मार्च तक एडमिट कार्ड भी जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

UP Police SI Exam City Slip 2026 Today

UP Police SI Exam City Slip 2026 Today: आज जारी होगा यूपी पुलिस एसआई के 4543 पदों पर भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप

जारी सूचना में कहा गया है कि उप निरीक्षक ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की विज्ञप्ति / सूचना संख्या पीआरपीबी–वी(उप निरीक्षक संवर्ग)03 / 2025 दिनांक 12.08.2025 के अनुपालन में लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 14 तथा 15 मार्च, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस दो पालियों में किया जायेगा।

End of Feed