UP Police Recruitment Notification: कब जारी होगा यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन, 60 हजार से अधिक पदों पर मिलेगा मौका

UPPBPB UP Police Recruitment Notification 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। जानें इस भर्ती के लिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन।

UPPBPB UP Police Recruitment Notification 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। किसी भी दिन इन पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRB) के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं कक्षा (विशिष्ट भर्ती अधिसूचना के आधार पर) पास होना चाहिए। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा अभी ये साफ नहीं किया गया है कि आवेदन कब से शुरू होंगे। हालांकि तैयारियों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

UP Police Constable Recruitment 2023

UP Police Constable Recruitment 2023

बता दें कि इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा लेकिन इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के जवाब दे सकेंगे और गलत होने पर कोई नंबर नहीं काटा जाएगा। लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र में 160 प्रश्न होंगे। 2 घंटे में इनका उत्तर देना होगा।

UP Police Recruitment 2023: कैसे होगा चयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल के पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 300 नंबरों की होगी जिसमें 150 प्रश्‍नों के जवाब देने होंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता पास करने वाले युवाओं को मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Recruitment 2023: कैसी होगी शारीरिक परीक्षा

फ‍िजिकल टेस्‍ट पास करने के लिए पुरुष अभ्‍यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। वहीं, महिला उम्‍मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। शारीरिक में पास होने वालों को मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

End Article
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जि...

End of Feed