UP Police Constable Exam Question Paper 2024: खत्म हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल के फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा, जानें कैसा रहा पेपर

UP Police Constable Question Paper 2024, Up Police Constable Exam PDF Downlod: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो (UP Police Constable Question Paper) चुकी है। साथ ही सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी हैं। यहां आप जान सकते हैं कि पेपर का स्तर कैसा रहा है।

UP Police Constable Question Paper 2024, Up Police Constable Exam PDF Downlod: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो (UP Police Constable Question Paper) चुकी है। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की (UP Police Constable Paper Analysis) गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक (UP Police Constable Question Paper PDF Download) निर्धारित है। यहां उम्मीदवारों को एग्जाम से ठीक 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

UP Police Constable Question Paper 2024

UP Police Constable Question Paper 2024: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल का क्वेश्चन पेपर

वहीं पेपर के कठिनाई के स्तर की बात करें तो लखनऊ अयोध्या, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद के परीक्षा केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर का स्तर आसान से मध्यम था। वहीं कई उम्मीदवारों ने पेपर का स्तर औसत बताया है।

End of Feed