UP Police Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 60244 पदों की भर्ती के लिए बढ़ाई गई समय सीमा

UP Police Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 60244 के लिए फीस जमा करने लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार यहां से नई समय सीमा देख सकते हैं, पूरी जानकारी के लिए लेख देखें।

UP Police Constable Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों को भरने के लिए चल रही भर्ती को लेकर नया व बड़ा अपडेट आया है। यूपी पुलिस भर्ती 2023 अभियान में, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की समय सीमा बढ़ा दी है।

UP Police Constable Recruitment  2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024

शुल्क जमा करने की नई तिथि अब 18 जनवरी, 2024 कर दी गई है। बता दें, जो उम्मीदवार अंतिम दिन भुगतान करने की कोशिश कर रहे थे, उनकी शिकायत थी कि उन्हें फीस जमा करने में कठिनाई हुई है, इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

End of Feed