UP Police Constable City Intimation Slip: बिग अपडेट! कल जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी एग्जामिनेशम स्लिप

UP Police Constable City Intimation Slip, UP Police Constable City Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए सिटी एग्जामिनेशन स्लिप जारी करेगा। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब जारी होगा।

UP Police Constable City Intimation Slip, UP Police Constable City Slip: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UP Police Constable City Slip) सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कल यानी 10 फरवरी 2024, शनिवार को कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए सिटी एग्जामिनेशन स्लिप (UP Police Constable City Slip 2024 Download) जारी करेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी यूपीपीबीपीबी ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

UP Police Constable City Intimation Slip, UP Police Constable City Slip

UP Police Constable City Intimation Slip: यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप

UP Police Constable Exam Date

बता दें कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्ष 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए कुल 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी एग्जामिनेशन स्लिप व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable City Intimation Slip: डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable City Intimation Slip 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जामिनेशन स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024

  1. UPPBPB की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
  2. यहां UP Police Constable Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि परीक्षा के लिए रिवीजन तेज कर दें, क्योंकि लिखित परीक्षा में अब महज आठ दिन बाकी हैं।

End of Feed