UP Police Constable Paper Leak Case: लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। एक तरफ गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन व युवाओं को नौकरी के लिए सभी मंत्रालयों व विभागों को जल्द से जल्द रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर माफियों के घर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ मेरठ यूनिट ने महज 90 दिनों के भीतर कोर्ट में 6 राज्यों के 18 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर दी है। अब इन आरोपियों के खिलाफ मेरठ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। इनकी संपत्तियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द जब्त करने का निर्देश दिया गया है।
UP Police Constable Paper Leak Case: पेपर लीक आरोपियों के खिलाफ होगी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
